फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गुंडाराज के खात्मे को बसपा सरकार जरूरी’

Mon, 26 Sep 2016 11:57 PM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
प्रदेश से गुंडाराज के खात्मे के लिए बसपा की सरकार बनानी होगी। तभी सूबे को अपराधमुक्त बनाया जा सकता है। इसके लिए जनपद में बसपा प्रत्याशियों को विजयश्री दिलानी होगी।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को शहर के एक पैलेस में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि 9 अक्तूबर को बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि लखनऊ में मनाई जाएगी। रैली को कामयाब बनाना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। रैली के लिए जनपद से करीब 50 हजार लोगों के जाने का लक्ष्य रखा गया है। बड़े वाहन के साथ ही ट्रेनों से कार्यकर्ता रवाना किए जाएंगे। रैली को ऐतिहासिक बनानी है ताकि विधानसभा चुनाव के बाद बसपा मुखिया मायावती ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठें। राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने कहा कि प्रदेश को अपराधमुक्त करना होगा। इसके लिए बसपा के प्रत्याशियों को चुनाव में कामयाब बनाना होगा। ताकि मायावती को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाया जा सके। इस मौके पर अमरेंद्र बहादुर भारती, टिकेश गौतम, जीतलाल पासी, पूर्व सांसद रामकैलाश यादव, सदर प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी, शकील अहमद, शक्ति सिंह, सुनील कुमार पटेल पूर्व विधायक दयाराम पासी, पूर्व विधायक मुरलीधर, सुनील सिंह, परवेज अख्तर अंसारी, आरडी गौतम, महेंद्र बौद्ध, अश्वनी राणा, कमलेश विश्वकर्मा, डा. रामसमाज गौतम, राजेश सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालचंद्र गौतम व संचालन उमेश ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें