फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2027 में बनेगी बसपा की सरकार : घनश्याम चंद्र

विज्ञापन
कटरा मेदनीगंज में बसपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अति​थि का स्वागत करते कार्यकर्ता। मीडि
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि पूर्व सांसद घनश्याम चंद्र खरवार ने किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार गौतम और संचालन जिला सचिव सादिक अली ने किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि वर्ष 2027 में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनेगी। पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। बसपा सरकार में गुंडाराज खत्म हुआ था। बेरोजगारों को रोजगार मिला था। गरीबों को रहने के लिए छत मिली थी।
जिलाध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी के प्रति सजग न रहने वाले पदाधिकारियों की जगह नौजवानों को मौका दिया जाएगा। प्रत्येक गांव में बूथ स्तर के नेता तैयार किए जा रहे हैं। 10 बूथ पर एक सेक्टर कैडर बनाया जाएगा। जिसकी जल्द समीक्षा होगी।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य मंडल प्रभारी जगन्नाथ पाल, सतीश कुमार, पंकज गौतम, जगलाल निडर, अश्विनी कुमार राणा, रामकैलाश गौतम, संतोष गौतम, विनय गुप्ता, दुली लाल पटेल, प्रेमचंद्र, राजेंद्र बौद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें