फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 15 मई को होगा बीएससी और बीकॉम का निरस्त पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया ) विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की निरस्त बीएससी और बीकॉम की परीक्षाएं 15 मई को पहली पाली में होंगी। विवि प्रशासन ने छात्र हित में समय सारिणी को जारी कर दिया है।
विज्ञापन



शनिवार को बीएससी द्वितीय सेमेस्टर केमिस्ट्री की बायो ऑर्गेनिक एंड मेडिसिनल केमेस्ट्री प्रश्न पत्र की प्रथम पाली में परीक्षा थी। विवि से जो लिफाफा आया था, उसमें प्रश्न पत्र का शीर्षक तो सही था लेकिन विषय सामग्री पाठ्यक्रम से बाहर की बनी थी। परीक्षार्थियों की शिकायत विवि तक पहुंचने पर परीक्षा को निरस्त कर दिया था। विवि प्रशासन ने शनिवार की निरस्त परीक्षा को 15 मई को सुबह नौ से 11 बजे के मध्य कराने का कार्यक्रम जारी किया है।
इससे पूर्व बीकॉम छठवें सेमेस्टर मानव संसाधन प्रबंध के प्रश्न पत्र में बैंकिंग के प्रश्न पूछे जाने पर परीक्षा निरस्त की गई थी। विवि प्रशासन ने बीकॉम की निरस्त परीक्षा को भी 15 मई को सुबह नौ से ग्यारह बजे के मध्य कराने का फैसला लिया है। एमडीपीजी कॉलेज के जनसूचना अधिकारी डॉ. सीएन पांडेय ने बताया कि दोनों निरस्त परीक्षाएं एक ही दिन और एक ही समय में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें