फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी को डंडे से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के भरदारपुर गांव में महिला की हत्या होने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के भरदारपुर में शुक्रवार दोपहर बच्चों को पीटने से मना करने पर देवर ने डंडे से प्रहार कर भाभी की जान ले ली। शोर-शराबे पर आसपास के लोग दौड़े तो वह भाग निकला। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के भरदारपुर निवासी संजय पटेल प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। घर में उनकी पत्नी सरिता (32) अपने दो बच्चों अनन्या (8) और आभास (4) के अलावा सास-ससुर और दो देवरों के साथ रहती थी। शुक्रवार दोपहर सरिता अपने दोनों बच्चों को छत पर बैठाकर पढ़ा रही थी।
थोड़ी देर बाद वह छत के दूसरी तरफ कुछ काम करने चली गई। तभी उसका छोटा देवर विकास आया और बच्चों को बेवजह मारने लगा। इस पर वह विकास को डांटने लगी। इससे गुस्साए विकास ने बगल में रखे लकड़ी के ढेर से यूकेलिप्टस का डंडा उठाया और सरिता के सिर पर कई वार कर दिए। इससे उसका सिर फट गया और वह वहीं गिर गई।
विज्ञापन

शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी विकास मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग सरिता को अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर शिक्षक पति संजय घर पहुंचते ही बेहोश हो गया। हत्या के समय मृतका के ससुर विजय बहादुर और सास फूलकली खेत में काम करने गए थे। घटना की सूचना पर महेशगंज और संग्रामगढ़ की पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें