फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटख धूप और तीखी हवा से सेहत हुई चित

Sat, 31 Jan 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चटख धूप और तीखी हवा दो दिन से लोगों की सेहत के लिए घातक बन गई है। अचानक बदले मौसम की वजह से बीमार हुए लोगों की शुक्रवार को जिला अस्पताल में काफी भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी में डॉक्टर कक्ष तक मरीज लंबी कतार लगाए रहे। रोगियों में बच्चों की संख्या भी शामिल रही।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए लोग धक्का मुक्की करते नजर आए। पर्चा पाते ही डॉक्टर कक्ष के सामने लोग लाइन में लगते रहे। मरीजों के इलाज में भी डॉक्टर काफी व्यस्त दिखे। सबसे ज्यादा सर्दी, बुखार, जोड़ों में दर्द, आंख का लाल होना, कोल्ड डायरिया, पेट में मड़ोर जैसी बीमारियाें से लोग पीड़ित मिले। इन बीमारियों से ग्रसित बच्चों की संख्या भी काफी रही। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल गुप्ता के मुताबिक दो बजे तक उन्होंने करीब 182 बच्चों का इलाज किया। इसी तरह अन्य मरीजों की संख्या 422 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें