फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दिखाया साहस, चोर को पीटा

Mon, 15 Jun 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू इलाके में रविवार रात एक घर में चोर घुस गए। इसी बीच खटपट की आवाज पर छत पर सो रही महिला की नींद खुल गई। महिला ने साहस का परिचय देते हुए उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वह शोर मचाने लगी। खुद को फंसते देखकर चोर उसे धक्का देकर भाग निकला। गिरने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के समुद्रा निवासी अवध विहारी की पत्नी सरोजा (35) रविवार रात छत पर सो रही थी। देर रात छत से घर में चोर घुस गए। सामान समेटने के बाद चोर भागने लगे। इसी बीच खटपट की आवाज  पर सरोजा की नींद खुल गई।  इसने एक चोर को पकड़ लिया और उससे भिड़ गई। उसे पीटने के साथ ही शोर मचाने लगी। इसी बीच मौका पाकर चोर ने सरोजा को धक्का दे दिया। इससे वह नीचे गिर गई। चोर भाग निकला। शोर पर परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें