फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दो गुट में बंटे रानीगंज के ब्राह्मण, डिप्टी सीएम के सामने मुर्दाबाद के लगे नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में सपा नेता और पूर्व प्रमुख विनोद दुबे को भाजपा में शामिल कराने से ब्राह्मण दो गुटों में बंट गए। डिप्टी सीएम की मौजूदगी में दोनों पक्षों में नारेबाजी से माहौल बिगड़ गया है। एक पक्ष के लोग डिप्टी सीएम और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, तो दूसरे पक्ष के लोग मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। आक्रोश का आलम यह था कि डिप्टी सीएम के शांत रहने का इशारा करने के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी बंद नहीं की।
विज्ञापन



प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के समर्थन में जनसभा करने आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में सपा नेता विनोद दुबे को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा प्रत्याशी के आग्रह पर आए डिप्टी सीएम ने उन्हें भाजपा में शामिल कराया। पूर्व विधायक धीरज ओझा को यह बात नागवार गुजरी। दरअसल, विनोद दुबे और धीरज ओझा के बीच पहले से ही रंजिश चली आ रही है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जमकर विरोध किया। इससे दोनों नेता के समर्थक आमने-सामने होकर नारेबाजी करने लगे। सीओ रानीगंज ने फोर्स के साथ पहुंचकर पूर्व विधायक को शांत कराया। पूर्व विधायक मंच पर जाने को तैयार नहीं थे, वह पंडाल में लगी कुर्सी पर बैठ गए। बार-बार बुलाने पर वह मंच पर गए। क्षेत्र के दोनों प्रभावशाली नेता भले ही भाजपा में आ गए हैं, मगर अब ब्राह्मण दो गुटों में बंट गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें