फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में वीडियोग्राफर की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
कोहडौर थाने के कांधरपुर बाजार में मृत युवक सुरेश सरोज। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पड़ोसी गांव की युवती के खिलाफ मुकदमा, दो हिरासत में
विज्ञापन

कोहड़ौर/मकूनपुर (प्रतापगढ़)। कोहड़ौर इलाके में प्रेम प्रसंग को लेकर वीडियोग्राफर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शव खेत में फेंककर हत्यारे भाग निकले। शुक्रवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर बैंक के पीछे खेत में लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद पड़ोसी गांव की युवती समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। मृतक के पिता की तहरीर पड़ोसी गांव की एक युवती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कांधरपुर शाहपुर निवासी सुरेश सरोज उर्फ पवन (23) पुत्र शंभूनाथ सरोज बृहस्पतिवार की रात मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर निकला। परिवार के लोगों ने समझा कि वह खेत की फसल में मवेशी देखने जा रहा है। काफी देर बाद भी वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह परिजन सुरेश की तलाश करने लगे। इस बीच पता चला कि बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के पीछे मुरारी वर्मा के खेत में उसकी रक्तरंजित लाश पड़ी है। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सुरेश के गले को धारदार हथियार से रेता गया था। चेहरे पर भी कई जगह धारदार हथियार से प्रहार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर कोहड़ौर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता शंभूनाथ की तहरीर पर वघुमरा की रहने वाली अन्नू उर्फ पोड़ई पुत्री रामविलास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी अन्नू समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि सुरेश की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई है। घटना को अंजाम देने वालों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

कोहडौर थाने के कांधरपुर बाजार में युवक का शव मिलने के बाद जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें