फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुकाकर शीश, भक्तों ने लिया महागौरा का आशीष

विज्ञापन
रविवार को शारदीय नवरात्र पर मां बेल्हा देवी के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
नवरात्र की अष्टमी को मां आदिशक्ति के महागौरी स्वरूप के दर्शन को देवीधामों में भक्तों का कतार लगी रही। नारियल, चुनरी, बताशा, फल, मिष्ठान आदि अर्पित कर भक्तों ने विधि-विधान से मां का पूजन-अर्चन किया। पौराणिक देवीधामों में तिल रखने तक की जगह नहीं थी। चारों ओर मातारानी के जयकारे गूंज रहे थे। भक्तों ने मां आदिशक्ति के चरणों में शीश झुकाकर मन्नत मांगी। सुबह से लेकर शाम तक दर्शन-पूजन का दौर चला।
विज्ञापन

इस बार नवरात्र के महापर्व की शुरुआत से ही बारिश शुरू हो गई थी। सप्तमी के बाद से मौसम साफ हो गया। धूप खिलने से देवीधामों में भक्तों की भीड़ में इजाफा हुआ और रौनक लौट आई। रविवार को मां के आठवें स्वरूप मां महागौरी के दर्शन-पूजन को लेकर देवीधामों में भक्तों का रेला लगा रहा। शहर में सई नदी के तट पर स्थित मां बेल्हादेवी धाम में भोर में ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा।
सुबह सात बजे के बाद भक्तों की भीड़ हर तरफ दिखने लगी। घंट-घडिय़ाल व वैदिक मंत्र की गूंज के बीच कोई देवी पाठ तो कोई आरती करने में तल्लीन दिखा। बेल्हादेवी धाम में आस्था और भक्ति का विहंगम दृश्य रहा। प्रवेश द्वार से मुख्य द्वार तक बैरिकेडिंग में भक्तों की कतार लगी रही। महाआरती के बाद दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ तो देर शाम तक चलता रहा।

रविवार को शारदीय नवरात्र पर मां बेल्हा देवी धाम में पूजन करते श्रद्धालु।- फोटो : PRATAPGARH

रविवार को शारदीय नवरात्र पर मां बेल्हा देवी के दरबार में नारियल चढ़ाते श्रद्धालु।- फोटो : PRATAPGARH

मां काली मंदिर में नवरात्र अष्टमी पर भोज करती कन्याएं।- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज के मां बाराही देवी धाम दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें