फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: उच्च गति वाले रेल सेक्शनों के किनारों पर बनेगी चहारदीवारी

Tue, 18 Jul 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव रहित क्राॅसिंग पर रेल पटरी पार करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। उच्च गति वाले रेल सेक्शनों के किनारों पर चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। रेल पटरियों को पार करते कोई दिखेगा तो रेलवे पुलिस उन पर कार्रवाई करेगी। ये बातें उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने मंगलवार को कार्य प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान कहीं।
महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे के लिए संरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने रेलपथों के अनुरक्षण मानकों, रेलवे फाटकों और उच्च गति वाले रेल सेक्शनों के किनारों पर चहारदीवारी का निर्माण करने पर जोर दिया। उन्होंने रेल पटरियों को पार करने के मामलों पर कड़ा रुख दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने मंडलीय अफसरों और आरपीएफ को निर्देश दिया कि रेल पटरियों को अवैध रूप से पार करने वाले लोगों को रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत पकड़कर उनसे जुर्माना वसूलें। उन्होंने संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलपथों के निकट हुए अतिक्रमणों को हटवाने को कहा। बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के विषय पर महाप्रबंधक ने कहा कि दोहरीकरण, सिगनल, यात्री सुविधाओं में वृद्धि इत्यादि से जुड़ी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें