बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को मीराभवन स्थित एक निजी पैलेस में हुई। मुख्य अतिथि प्रयागराज व लखनऊ मंडल प्रभारी राजू गौतम रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने की।
संगठन की समीक्षा के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि विधानसभाओं को चार जोन में बांटकर प्रत्येक सोमवार को बैठक आयोजित की जाएगी। बूथ कमेटियों का गठन कर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। जिससे आगामी चुनावों से पहले संगठन को चुस्त दुरुस्त किया जा सके। बैठक में आकाश राव, अखिलेश गौतम, राम कैलाश गौतम, जेवी सिंह, अनवर अली, उमाकांत पांडेय,प्रदीप गौतम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।