अंतू के बरिया समुद्र में मंगलवार की रात बोलेरो सवार बदमाशों अंग्रेजी शराब की दुकान पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि हमलावरों ने सेल्समैन की पिटाई करने के बाद अंग्रेजी शराब की बोतलें और 30 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाशों ने शराब की दुकान के पास लगी सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।
अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे बदमाशों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों को तोड़ा। यह देख पास ही देशी शराब की दुकान के बाहर सो रहे सेल्समैन हरिश्चंद्र जायसवाल ने विरोध किया। हमलावरों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि बदमाश शराब की दुकान से 30 हजार रुपये व हजारों रुपये की कीमत की अंग्रेजी शराब की बोतलें लूट ले गए।
मौके पर शोरशराबा होता रहा, लेकिन सेल्समैन की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। अकेले सेल्समैन को काबू में करने के बाद बदमाश लूटपाट कर बोलेरो से भाग निकले। गड़वारा चौकी प्रभारी ने बताया कि शराब की दुकान पर मारपीट की सूचना मिली है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद