फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और पांच नंबर प्लेटफार्म के साथ वाशिंग लाइन का निर्माण भी अटका

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर नये प्लेटफार्म के निर्माण बंद पड़ा काम। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन चार और पांच नंबर प्लेटफार्म का काम लटक गया है। कार्यदायी संस्था ने काम बंद करा दिया है। प्लेटफार्म के साथ वाशिंग लाइन और फुट ओवरब्रिज का काम भी अधर में है।
विज्ञापन

दो साल पहले प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन को मॉडल का दर्जा मिला था। तीन प्लेटफार्म होने के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ गई थी। इसको देखते हुए पूर्व सांसद हरिबंश सिंह ने दो अतिरिक्त प्लेटफार्म के साथ ही वाशिंग लाइन के निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा था। रेलवे बोर्ड ने दो अतिरिक्त प्लेटफार्म के साथ ही वाशिंग लाइन निर्माण के लिए अपनी मुहर लगा दी।
कार्यदायी संस्था को प्लेटफार्म के साथ ही वाशिंग लाइन निर्माण की जिम्मेदारी दे दी गई। लोकसभा चुनाव से पहले तेजी से काम चला। बाद में प्लेटफार्म के साथ वाशिंग लाइन निर्माण कार्य का काम लटक गया। अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लखनऊ के अफसर स्टेशन का निरीक्षण करने जरूर आते हैं, मगर उनका ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

वाशिंगलाइन के अभाव में प्लेटफार्म पर हो रही गाड़ियों की सफाई
मॉडल रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन का निर्माण न होने के कारण प्रतापगढ़ से बनकर चलने वाली सभी ट्रेनों को तीन नंबर प्लेटफार्म या फिर पांच नंबर लाइन पर लेकर सफाई और धुलाई की जाती है। इससे तीन नंबर प्लेटफार्म के ट्रैक पर पानी भरा रहता है। मलबा जमा होने के कारण दुर्गंध उठती है। इन दिनों मच्छर पनप रहे हैँ। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं।
प्लेटफार्म और वाशिंग लाइन का निर्माण करवा रहे ठेकेदार की मौत हो गई। यहां काम पर लगे मजदूरों को यह लगा कि अब उनकी मजदूरी नहीं मिल पाएगी। इसलिए वे काम बंद कर चले गए। इसके बारे में लखनऊ में बैठे अफसरों को जानकारी दे दी गई है। ठेकेदार का बेटा निर्माण कार्य पूरा कराने की बात कह रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। निहालुद्दीन, एडीएन

रेलवे स्टेशन पर अर्द्ध निर्मित प्लेटफार्म।- फोटो : PRATAPGARH

रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन प्लेटफार्म का रूका काम।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें