फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से सराफा कारोबारी की मौत

विज्ञापन
कंधई थाने के पिपरी मोड़ पर सड़क हादसे में मृत सराफ संतोष सोनी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सराफा कारोबारी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पट्टी निवासी संतोष कुमार (35) पुत्र शिवप्रसाद की आभूषण की दुकान है। रविवार को वह आभूषण की खरीदारी के लिए बाइक से शहर गए थे। उनके साथ मित्र बल्ले सिंह भी थे। शाम को घर लौटते समय कंधई क्षेत्र के पिपरी मोड़ के समीप सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि साथी को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। मृतक संतोष माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बेटी व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें