फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर के अंदर मफलर के सहारे लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर में रविवार की सुबह घर के अंदर फंदे से युवक का शव लटकता देख परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अर्जुनपुर निवासी पंकज सरोज (22) शनिवार की रात करीब 10 बजे घर में सोने चला गया। रविवार की सुबह कमरे से बाहर न आने पर परिजन परेशान हो गए। कमरे का दरवाजा खोलने पर युवक का शव पंखे के चूल्ले पर मफलर के सहारे लटका मिला। परिजनों की चीख पुकार आसपास के ग्रामीण जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के कारण युवक ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस ने मामले की पुष्टि नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें