फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जंगल में फंदे से लटका मिला निजी स्कूल के शिक्षक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खमपुर जंगल में रविवार की दोपहर करीब एक बजे प्राइवेट स्कूल के बुजुर्ग अध्यापक का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक के बेटे ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली निवासी अवधेश यादव (65) प्राइवेट स्कूल में अध्यापक थे। रविवार को उनका शव दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खमपुर जंगल में पेड़ पर गमछे के फंदे से लटकता मिला। पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किया। घटना की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे। बेटे वैभव ने मौके पर मौजूद एक पड़ोसी युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वैभव ने शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल में वीडियोग्राफी के बीच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

जमीन का चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार मृतक का पड़ोसी से जमीन का विवाद चल रहा है। जमीन पर कब्जा होने से अवधेश काफी दिनों से परेशान थे। चर्चा है कि कई बार उन्होंने फांसी लगाने की बात परिजनों से की थी। जमीन पर कब्जे की शिकायत पुलिस और राजस्व अधिकारियों से भी की गई थी। बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं किया गया था।
21 नवंबर को छोटे बेटे की शादी
मृतक अवधेश यादव के छह बेटे पुष्पेंद्र, वैभव, शैलेंद्र, तेजपाल, क्रांति और आदर्श हैं। क्रांति और आदर्श सेना में हैं। 21 नवंबर को छोटे बेटे आदर्श की शादी होनी है। बॉर्डर पर तैनात दोनों बेटों को पिता के मौत की खबर मिल गई है। उन्होंने घर लौटने की बात भाइयों से फोन पर की।
विज्ञापन

वर्जन-
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- प्रदीप सिंह, सीओ पट्टी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें