फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला पुजारी का शव, पुलिस कर रही जांच

Mon, 01 Jun 2026 07:33 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

लीलापुर के बासूपुर पौड़िया स्थित आम के बाग में सोमवार की सुबह पुजारी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीलापुर के बासूपुर पौड़िया स्थित आम के बाग में सोमवार की सुबह पुजारी का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने साक्ष्य संकलित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बासूपुर पौड़िया निवासी आनंद राम जोशी (24) प्रमुख पर्वों पर घुइसरनाथ धाम और मानिकपुर गंगा घाट पर पूजा पाठ कराते थे। रविवार की रात करीब आठ बजे वह भोजन करने के बाद टहलने के लिए घर से निकले थे और लौटे नहीं।

विज्ञापन


सुबह ग्रामीणों ने आम के बाग में पुजारी का शव पेड़ पर फंदे से लटका देखा। जानकारी पर परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घर का सहारा छिना

बासूपुर पौड़िया निवासी वैद्यनाथ जोशी का चार साल पहले निधन हो चुका है। मां मुंचा पांच बेटियां के सांथ रहती थी। उनके दो बेटे राजेश और आनंद में से करीब छह माह पहले बड़े बेटे राजेश की सड़क हादसे मौत हो चुकी है। मुंचा का सहारा इकलौता बेटा आनंद ही था। वह भी चला गया।
विज्ञापन


नशे की लत, पत्नी ने छोड़ा साथ

करीब चार साल पहले आनंद की शादी हुई थी। नशे की लत की वजह से पत्नी से अक्सर तकरार होती थी। पति की हरकतों से तंग आ चुकी पत्नी घर छोड़ चली गई।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - आशुतोष मिश्रा, सीओ लालगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें