फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लापता युवक का जौनपुर की पीली नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन से लापता युवक का शव रविवार को जौनपुर जिले के पीली नदी में उतराता मिला। पुलिस की सूचना पर रोते बिलखते पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।
विज्ञापन

नगर पंचायत ढकवा के छतौना निवासी जीवधन निषाद का बेटा अखिलेश निषाद उर्फ टिंकू (24) पांच दिन से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों के अनुसार रविवार की सुबह जौनपुर पुलिस की कॉल आई। आनन-फानन में रोते बिलखते हुए परिजन जौनपुर के बदलापुर थाना पहुंचे। पुलिस परिजनों को लेकर मरगूपुर गांव के समीप नदी से मिले शव को दिखाया।
विज्ञापन

परिजनों की पहचान करने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक इकलौता बेटा था। युवक की मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। दो बहनों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने परिजनों को जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें