फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दुअर नाले में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज इलाके के शेखपुरा हिसामपुर में एक सप्ताह से लापता युवक का शव शुक्रवार की सुबह दुअर नाले में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


नवाबगंज के शेखपुरा हिसामपुर (मधवापुर) गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज पटेल का शव शुक्रवार सुबह दुअर नाले में मिला। सप्ताह भर पहले मनोज के घर लौटने पर आसपास के गांवों और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की गई, मगर पता नहीं चला। घटनास्थल के पास ही मनोज पटेल का खेत है। मृतक मनोज अपने तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह ईंट भट्ठे पर मजूदरी करता था।
मृतक के पिता राधेश्याम की सूचना पर नवाबगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन हत्या करके शव नाले में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार युवक नशे का आदी था। घटना के हर पहलू की गहनतापूर्वक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें