फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
मृतका रेशमा। फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
क्षेत्र के मेदनी का पुरवा में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दामाद पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सांगीपुर के पूरे सुदामा देऊम की रेशमा (35) की शादी 15 वर्ष पूर्व मेदनी का पुरवा निवासी राम सिंह के साथ हुई थी। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
ससुरालियों ने घटना की जानकारी विवाहिता के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता की मां मझिला देवी का आरोप है कि दामाद शराब का सेवन करता है। अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था। बेटी ने कई बार फोन पर प्रताड़ित किए जाने की बात की थी।
विज्ञापन

18 सितंबर को बेटी का फोन आया था। बेटी मायके आना चाहती थी। उसने जान का खतरा होने की बात बताई थी। रात होने के कारण बेटी को लाया नहीं जा सका। शनिवार को दामाद में फोन पर बेटी के मौत की सूचना दी। विवाहिता की मां ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।

वर्जन-
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध में मृतका के पति से पूछताछ जारी है। विवाहिता की मां की ओर से तहरीर दी गई है। - राजीव द्विवेदी, सीओ लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें