फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे से लटका मिला महिला पंचायत सहायक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के गोड़े गांव की पंचायत सहायक का शव शनिवार की सुबह करीब 10 बजे घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। पिता ने बताया कि कनिष्ठ सहायक परीक्षा की टाइपिंग में फेल की वजह से वह तनाव में थी।
विज्ञापन

गोड़े निवासी श्यामलाल की बेटी दुर्गावती (35) पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थी। पिता ने बताया कि हाल ही में बेटी ने यूपीएसएसएससी की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की थी लेकिन टाइपिंग टेस्ट में सफल नहीं हो पाई।
इसके बाद से वह तनाव में रहने लगी। शनिवार की सुबह पिता श्यामलाल और उसका भाई खेत की तरफ चले गए। घर पर दुर्गावती अकेले थी। कुछ देर बाद उसका भाई घर आया तो बहन को कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। परिजनों ने युवती को नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव लेकर घर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मां का दो साल पहले निधन हो चुका है।
वर्जन-
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से पूछताछ की गई। उन्होंने परीक्षा में सफल न होने पर तनाव में रहने की जानकारी दी है। किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

आशुतोष मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें