फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: फंदे पर लटकता मिला सफाईकर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी जोगापुर में रविवार की सुबह नगर पालिका में सफाईकर्मी का काम करने वाले तुषाण राणा का शव फंदे से लटकता मिला। जिससे परिजन सदमे में हैं। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

कॉलोनी के रहने वाले सोहनलाल के तीन बेटे और दो बेटी हैं। सबसे छोटा बेटा 21 वर्षीय तुषार राणा नगर पालिका में सेवा प्रदाता से सफाईकर्मी की नौकरी करता था। पिता की मौत के बाद उसका बड़ा भाई मृतक आश्रित पर नौकरी कर रहा है। शनिवार की रात तुषार खाना खाकर बगल कमरे में सोने चला गया।
रविवार की सुबह परिजन सोकर उठे तो देखा जीने के पास तुषार का शव फंदे से लटक रहा है। शव देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। परिजन उसके आत्महत्या की बाबत कुछ भी नहीं बता सके। पुलिस का कहना है कि बाइक खड़ी कर चुल्ले के सहारे फांसी लगाई है।
विज्ञापन

लटक रहे शव के करीब ही बाइक भी मिली है। भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया उसने फांसी लगाकर जान दी है। परिवार के लोग भी कुछ खुलकर नहीं बता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें