फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: राजमिस्त्री का पेड़ की डाल से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के पटखौली निवासी राजमिस्त्री का शव घर के पास बाग में पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने परिजनों ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पटखौली निवासी संजय गौड़ (48) राजमिस्त्री का काम करते थे। उनके दो बेटे हैं। बृहस्पतिवार की रात वह किसी काम से घर से निकले थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। सुबह करीब छह बजे मोहल्ले के लोगों ने शव को पेड़ की डाल पर रस्सी से लटका देखा।
लोगों के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें