जीआईसी में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नव दंपती को आर्शीवाद देते जनप्रतिनिधि व अधिका
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सामूहिक विवाह समारोह हुआ। जिले के 274 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और रीति-रिवाजों के बीच एक-दूजे का हाथ थामा। एक मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ। विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राममोहन मीना ने नवदंपतियों को प्रमाणपत्र दिए।
सदर विधायक कहा कि यह योजना गरीब परिवार की बेटियों को सम्मानजनक विवाह का अवसर दे रही है। विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने कहा कि आपसी प्रेम, विश्वास और सहयोग से जीवन की नई शुरुआत करें।
जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डीडीओ आलोक आर्य, समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी, डॉ. मो. अनीस, धर्मेंद्र ओझा, विश्वजीत सिंह मौजूद रहे।