फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बरात में गए बालक का शव खेत में पड़ा मिला, हत्या की आशंका

Mon, 01 Dec 2025 11:34 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

Pratapgarh Crime News : अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में एक छह वर्षीय बालक का शव उसके घर के पास मिला। वह घर के बगल आए बरात में शामिल होने के लिए गया था। रात में ही वह बरात से गायब हो गया।
विज्ञापन
अंतू के चौबेपुर गांव में बालक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी दीपक भूकर। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतू थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में एक छह वर्षीय बालक का शव उसके घर के पास मिला। वह घर के बगल आए बरात में शामिल होने के लिए गया था। रात में ही वह बरात से गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। सुबह उसकी लाश घर के पास खेत में मिली। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन


चौबेपुर गांव निवासी बाबूलाल का पुत्र यश (6) घर के बगल आए बरात में शामिल होने के लिए गया था। आधी रात के बाद से वह बरात से गायब हो गया। उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता  नहीं  चला। सुबह उसकी लाश घर के पास मिली। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने बालक की हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें