फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : दबंगों ने गोवंश को पीट-पीटकर मार डाला, पेड़ से बांधकर की पिटाई, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 30 Nov 2025 03:34 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

लीलापुर थाना क्षेत्र के गुनई शुकुलपुर बासुपुर गांव में गोवंश को पीट-पीटकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। गोवंश को नीम के पेड़ से बांधकर पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीलापुर थाना क्षेत्र के गुनई शुकुलपुर बासुपुर गांव में गोवंश को पीट-पीटकर मार डालने का मामला प्रकाश में आया है। गोवंश को नीम के पेड़ से बांधकर पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव निवासी अधिवक्ता देवेंद्र कुमार शुक्ला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 28 नवंबर शाम लगभग पांच बजे गांव के ही उमाशंकर शुक्ल, आशीष शुक्ल, मनीष शुक्ल, दीपक शुक्ल, अनुज शुक्ल, अशोक व तीन चार अज्ञात लोगों गोवंश को खदेड़ते हुए लेकर आए और मेरे बंधे हुए गोवंश के पास नीम के पेड़ से बांधकर पीटने लगे। कहा कि मेरी पत्नी व मां के बार-बार मना करने पर भी बुरी तरह से पीटते रहे।

उस वक्त मैं घर पर मौजूद नहीं था। दूरभाष के जरिए मुझे सूचना प्राप्त हुई जब घर पहुंचकर देखा तो गोवंश की मृत्यु हो चुकी थी। संपूर्ण घटना बगल मौजूद आशीष शुक्ला के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस उपाधीक्षक लालगंज आशुतोष मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें