फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का सम्मान करेगा अमर उजाला

Sat, 27 Jun 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में अव्वल रहे जिले के छह मेधावियों को अमर उजाला की ओर से एक जुलाई को सम्मानित किया जाएगा। लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होनहारों को प्रमाणपत्र और मेडल देंगे। समारोह में शामिल होने के लिए मेधावियों को तीस जून को ही लखनऊ पहुंचना होगा।
विज्ञापन


सत्र 2014-2015 की बोर्ड परीक्षा में जिले के टापर रहे मेधावियों को अमर उजाला ने सम्मानित करने का निर्णय लिया। इसके लिए हाईस्कूल व इंटर में टापर्स रहे छह मेधावियों को चुना गया। सम्मानित करने के लिए चुने गए मेधावियों में टीआईसी बाबूगंज जमेठी कुंडा की इंटर की छात्रा नीशिता यादव, श्वेता, पूजा गुप्ता व पूजा यादव और सीटीसी संडवाचंद्रिका कॉलेज के इंटर के छात्र वागीश सिंह सोमवंशी के साथ हाईस्कूल की मेधावी आर सेवक इंटर कॉलेज श्रीनाथपुर की छात्रा प्रतिमा का नाम शामिल हैं।

इन मेधावी छात्र-छात्राओं को एक जुलाई को अमर उजाला की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए तीस जून को ही लखनऊ पहुंचना होगा। मेधावियों का सहयोग करने के लिए उनके साथ घर का एक सदस्य भी जा सकता है। सभी के ठहरने, आने-जाने और भोजन का खर्च अमर उजाला वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें