फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रशासनिक भवन में शिफ्ट होगा ब्लड बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के जर्जर भवन में संचालित हो रहे ब्लड बैंक को प्रशासनिक भवन में शिफ्ट किया जाएगा। पुराना ब्लड बैंक भवन जर्जर चिह्नित होने के बाद स्थानांतरित करने की कवायद स्वास्थ्य महकमे ने की है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि नए प्रशासनिक भवन में ब्लड बैंक को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अस्थायी रूप से प्रशासनिक भवन में ब्लड बैंक संचालन के लिए प्राचार्य डॉ. सोमनाथ को पत्र भेजकर अनुमति मांगी गई है।
अनुमति मिलते ही अगस्त में शिफ्टिंग होगी। यहां आधुनिक उपकरणों के साथ डोनर रूम, कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट और स्टोरेज की बेहतर व्यवस्था होगी। नए भवन में ब्लड बैंक शिफ्ट होने से रक्तदाताओं को भी सुविधाएं मिलेंगी। नए भवन में ब्लड स्टोरेज की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। ब्लड बैंक के पास ही पैथोलॉजी लैब होने से मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें