फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक में कर्मचारियों का टोटा

Sat, 28 Feb 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में स्टाफ की कमी है। सिर्फ ओपीडी के दौरान ही खुलता है। इसके बाद तीमारदारों को खून के लिए भटकना पड़ता है। विभागीय अधिकारी मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने, जांच, दवा के साथ जरूरत पड़ने पर ब्लड मुहैया करने का दावा करते हैं, लेकिन ब्लड बैंक में स्टाफ की कमी है। यहां बतौर टेक्निशयन रमेश यादव और एक सहायक नंदन की तैनाती है।
विज्ञापन


 सुबह आठ बजे रमेश ब्लड बैंक खोलते और तीन बजे तक बंद कर घर चले जाते हैं। इसके बाद अगर किसी को ब्लड की जरूरत पड़ गई तो उसे खरीदना पड़ता है या फिर उच्चाधिकारियों की चौखट पर मदद की गुहार लगाते हैं। इसके बाद ब्लड की व्यवस्था होती है। जिला अस्पताल के बगल स्थित महिला अस्पताल में कुछ प्रसूताओं को ब्लड की जरूरत पड़ जाती है। इस पर परिजनों को ब्लड के लिए भटकना पड़ता है।

वहीं अस्पताल में दलाल 24 घंटे घूमते रहते हैं। कुछ ऐसे हैं जो स्मैक पीते हैं। वे अस्पताल के आसपास पैथालॉजी केंद्रों के संपर्क में रहते हैं। किसी को ब्लड की जरूरत पड़ने पर वे बिना किसी जांच के ही ब्लड डोनेट कर देते हैं। ब्लड के नाम पर 4 से 5 हजार रुपये वसूल करते हैं। सीएमओ वीके पांडेय का कहना है कि स्टाफ की कमी है। इस कारण ब्लड बैंक जल्द बंद हो जाता है। इससे लोगों को 24 घंटे सुविधा नहीं दी जा सकी है। स्टाफ की मांग की गई है। पर्याप्त कर्मचारी मिलने पर 24 घंटे ब्लड बैंक खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें