फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को ही पार्षद मानतीं हैं नौरंगा देवी

Sat, 28 Feb 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत सिटी के वार्ड चार की पार्षद नौरंगा देवी की नजर में पति हरीलाल ही पार्षद हैं। पार्षद पत्नी की जगह नगर पंचायत से लेकर वार्ड तक की राजनीति में उनकी तगड़ी दखल है। वार्ड का सारा काम भी वही देखते हैं। पार्षद को वार्ड की स्थिति के बारे में कुछ नहीं पता। एक सवाल पर वह बोलीं कि ‘हमका कुछ नाहीं पता ओनही यानी पति अइहीं तौ आया ओ सब बताइ देइहीं।’
विज्ञापन


चुनाव में वार्ड चार से नौरंगा देवी को उनके पति हरीलाल चुनाव मैदान में खड़ा किए। हरीलाल की मेहनत रंग लाई और नौरंगा देवी निर्विरोध पार्षद चुन ली गईं। अमर उजाला टीम उनके घर पहुंची और आवाज दी तो पार्षद बाहर आईं। उनसे जब कहा गया कि पार्षदजी से मिलना है तो बोलीं वह तो शहर गए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा ‘हां ऊ तौ हमही अही मगर कमवा ओनही देखत हीं।’ उन्होंने कहा कि देखिए हम बगैर उनके कहीं नहीं जाते। जहां मेरा काम पड़ता है और वे कहते हैं तो साथ में चली जाती हूं। बगैर उनके कहीं चली जाऊं तो कोई भी मेरा हस्ताक्षर करा सकता है। इसलिए मैं जल्दी कहीं जाती नहीं हूं। उन्होंने पति का नंबर दिया कहा कि चाहें तो उनसे बात कर लें। पार्षद के पति ने फोन पर कहा कि पार्षद पढ़ी लिखी तो हैं नहीं, इसलिए कार्य तो हमें ही देखना पड़ता है। ज्यादातर लोगों ने बताया कि पार्षद नौरंगा देवी चुनाव के बाद से कभी वार्ड की समस्या देखने नहीं आईं।

मोहल्ले में जाने के लिए सड़क तक नहीं है। यहां के लोग सफाई कर्मी को जानते ही नहीं। शुक्लान हरिजन बस्ती बिजली के लिए तरस रही है। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है। दोनों ही वार्ड के लोगों का कहना है कि पार्षद तो दूर नगर पंचायत भी समस्याओं पर गंभीर नहीं है। लोगों ने बताया कि कभी-कभी तो सप्लाई का पानी तक नहीं आता। वार्ड के कई हैंडपंप खराब भी हैं। ऐसे में उन्हें पानी के लिए भी दिक्कत हो रही है। कई बार कहने के बाद भी कोई समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें