जिस स्थान पर एमडी छह इंच गड्ढे में बरामद होना बताया जा रहा है। उसी स्थान पर रायपुर की प्रधान ने जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए जेसीबी से कुछ दिन पहले मिट्टी गिरवाई था। यदि प्रमुख एमडी का कारोबार कर रहे थे तो अब तक पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की। हरियाणा पुलिस ने लवीशंकर की गिरफ्तारी के बाद केवल पूछताछ की। किसी के मिलने-जुलने से कोई तस्कर नहीं बन जाता।
21 जुलाई को पट्टी में रजिस्ट्री के दौरान बाहरी लोगों ने प्रमुख पर हमला बोला। इसके बाद उन्होंने आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई। परिवार के लोगों का कई दिनों तक उत्पीड़न किया जाता रहा। पार्टी के सदस्यों के साथ दने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग उनके साथ क्यों नहीं खड़े हो रहे। यह वह नहीं बता सकतीं। हां, वह जल्द ही सीएम योगी से मिलकर घटना की निष्पक्ष व सीबीआई जांच की मांग करेंगी।