फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक से ब्लाक को मिला छुटकारा, किसान के बेटा करेगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने देवसरा से भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी की जीत पर कहा कि ब्लॉक को आतंकवाद से छुटकारा मिल गया। अब ब्लाक प्रमुख चुना गया किसान का बेटा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेगा। सबका साथ व सबका विकास की परिकल्पना पूरी होगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने कहा कि आसपुर देवसरा ब्लॉक से अब आतंकवाद का साया समाप्त हुआ। उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी कि देवसरा में विकास की सारी योजनाएं पूरी तरह से लागू की जाएं। क्षेत्र का चतुर्दिक विकास हो। जीत का श्रेय यहां की जनता के साथ भाजपा संगठन, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जाता है। इस जीत ने स्वर्णिम इतिहास रचा है। इस मौके पर बाबा बेलखरनाथधाम प्रमुख सुशील सिंह, निर्वाचित प्रमुख कमलाकांत यादव, देवेंद्र सिंह, अजय सिंह, अर्जुन सिंह, विनोद पांडेय समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें