फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगते ही उखड़ गईं काली गिट्टियां

विज्ञापन
जीजीआईसी के सामने दशहरा मेले के दौरान बनी सड़क की उखड़ी गिट्टियों को झाडू लगाकर समेटते मजदूर। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
भरत मिलाप के एक दिन पहले बनी हाईवे की सड़क दूसरे दिन इस कदर उखड़ गई कि मजदूरों को झाडू लेकर काली गिट्टियों को एकत्रित करना पड़ा। शनिवार को दिनभर कर्मचारी एक तरफ सड़क बना रहे थे तो दूसरी तरफ काली गिट्टियों को किनारे लगा रहे थे। शहर और गांव की अधिकांश सड़कों का हाल यही है, सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

शहर की सड़कों की खराब दशा देखकर गांव की सड़कों का आकलन किया जा सकता है। सई नदी से जोगापुर तक हाईवे पर भरत-मिलाप के एक दिन पहले पैचिंग की गई थी। चौक में होने वाले भरत-मिलाप को देखते हुए एनएच के अफसरों ने ठठेरी बाजार, चौक, जीजीआईसी तक सड़क को काली कराया था।
मगर भरत-मिलाप के दूसरे दिन ही काली गिट्टियां उखड़कर बिखर गईं। इससे दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिरने लगे। शनिवार को आलम यह रहा कि मजदूरों को लगाकर काली गिट्टियों को एकत्रित कर हटाया गया। उधर दूसरी ओर से सड़क फिर से काली करने का कार्य प्रारंभ किया गया है।
विज्ञापन

इधर भगवाचुंगी से कचहरी मार्ग, चौक से कचहरी मार्ग, सदर मोड़ से राजापाल टंकी मार्ग पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि कदम रखना मुश्किल हो गया है।
खतरे में है गायघाट मार्ग का अस्तित्व
शहर की मुख्य सड़कों में शामिल गायघाट मार्ग का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। दो माह से पानी में डूबी इस सड़क पर एक भी काली गिट्टी देखने को नहीं मिलेगी। जजेज कालोनी से सई नदी तक सड़क की हालत इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। मगर अफसरों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है।
धूल ने जीना किया मुश्किल
शहर की सड़कों की हालत खस्ताहाल होने से वाहनों के पीछे से उठने वाली धूल व्यापारियों और रिहायशी इलाकों के लिए मुसीबत बनी हुई है। अंबेडकर चौराहे मीराभवन को जाने वाली सड़क पर इतनी धूल उड़ रही कि राहगीरों को अपना अपना चेहरा छिपाना पड़ रहा है।
सदर विधानसभा का उपचुनाव खत्म होते ही सड़कों को दुरुस्त करने का अभियान प्रारंभ किया जाएगा। जिले भर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन से धनराशि की मांग की गई है।
राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

सई नदी के समीप बराछा मोड पर राजमार्ग की टूटी सड़क।- फोटो : PRATAPGARH

चौक घंटाघर में दशहरा मेले के दौरान बनी सड़क पर बिखरी उखड़ी गिट्टियां।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें