फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद विध्वंस में वरिष्ठ नेताओं के बरी होने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
बाबरी मस्जिद ढहाये जाने में अपने नेताओं के बरी होने पर भाजपा कार्यालय पर खुशी का इजहार करते कार्य - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सीबीआई कोर्ट से बरी होने पर बुधवार को भाजपाइयों ने जश्न मनाया। भाजपा व भाजयुमो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल, नगाड़ा बजाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई।
विज्ञापन

सीबीआई कोर्ट से दोपहर बाद निर्णय आने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जमकर थिरके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है। भाजपा नेताओं, समाजसेवियों, संतों को झूठे मुकदमे में फंसाकर बदनाम किया गया। इस षड़यंत्र के लिए माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर तुषार खंडेलवाल, राजेश सिंह, अशोक मिश्रा, जिलामंत्री नितिन मिश्रा, अभिषेक वैश्य आदि मौजूद रहे।
उधर, शहर के दहिलामऊ स्थित अटल भवन में भाजयुमो के क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वरुण प्रताप सिंह ने कहा कि यह निर्णय सत्य की विजय है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के भक्त कभी गलत कृत्य नहीं कर सकते हैं। बाबरी मस्जिद विध्वंस कोई सुनियोजित घटना नहीं थी। धर्म, मजहब के नाम पर राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों के लिए कोर्ट का यह निर्णय झटका है। इस अवसर पर आलोक अग्रहरि, मोनू मिश्र, सुजीत पांडेय, शुभम पांडेय, सुनील दूबे, सर्वेश सिंह, अंशुमान सिंह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें