फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवार पर झोंका फायर

विज्ञापन
कटरामेदनीगंज में बदमाशों द्वारा अधेड़ को बम मारने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कटरामेदनीगंज। नगर कोतवाली के रामपुर मुस्तर्का बीरापुर गांव में बुधवार भोर में एक बदमाश ने बाइक सवार पर फायर झोंक दिया। गोली उसके गले को छूते हुए निकल गई। पीड़ित का आरोप है कि बदमाश ने उस पर बम से भी हमला किया। उसने भागकर जान बचाई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के रामपुर मुस्तर्का बीरापुर निवासी नरेंद्र सिंह (58) बुधवार भोर में बाइक से कहीं जा रहा था। उसका आरोप है कि घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित सरोजिनी मांटेसरी स्कूल के पास पीछे से एक युवक ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसके गर्दन को छूते हुए निकल गई। उसने गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें