फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : नगर पालिका चेयरमैन उपचुनाव के लिए भाजपा-सपा ने नहीं खोले पत्ते, लखनऊ का चक्कर काट रहे दावेदार

Sat, 30 Nov 2024 05:14 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

नगर पालिका के चेयरमैन रहे भाजपा नेता हरि प्रताप सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर 17 दिसंबर को मतदान व 19 दिसंबर को मतगणना होगी। अभी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। तीन दिसंबर तक नामांकन होगा।
विज्ञापन
नगर पालिका प्रतापगढ़। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका चेयरमैन पद के उपचुनाव के लिए अभी तक उम्मीदवार को लेकर भाजपा व सपा समेत किसी भी दल ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जिसे लेकर सियासी सरगर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। वहीं दावेदारों संग सभासदों ने टिकट के लिए लखनऊ में डेरा डाल रखा है। दावेदार एक दूसरे की कमियां संगठन के बड़े नेताओं तक पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन


नगर पालिका के चेयरमैन रहे भाजपा नेता हरि प्रताप सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर 17 दिसंबर को मतदान व 19 दिसंबर को मतगणना होगी। अभी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। तीन दिसंबर तक नामांकन होगा। इस चुनाव में प्रमुख मुकाबला भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच होने के आसार हैं। जिसके चलते दोनों दलों के प्रमुख नेता अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान करने से बच रहे हैं। वहीं टिकट के लिए दोनों दलों के दावेदार अपने सियासी आका के पास डेरा डाल रखे हैं।

पार्टी के प्रदेश हाईकमान तक अपनी बात भी आकाओं के जरिए पहुंचाते हुए खुद को मजबूत प्रत्याशी बता रहे हैं। इतना ही नहीं प्रतिद्वंदी दावेदारों की कमियां भी बड़े नेताओं तक पहुंचा रहे हैं। शनिवार को भी नगर पालिका के 15 सभासद लखनऊ पहुंचकर भाजपा के नेताओं से मिलकर अपनी बात रख रहे हैं। वहीं सपा के दावेदार भी लखनऊ में पार्टी सुप्रीमों से मिलने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि सोमवार तक दोनों दल अपने प्रत्याशियों का टिकट फाइनल कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन शेष एक भी नहीं हुआ नामांकन, 34 पर्चे बिके

नगर पालिका चेयरमैन पद पर हो रहे उपचुनाव में तीन दिन के भीतर एक भी नामांकन नहीं हुआ। तीन दिसंबर तक नामांकन होना है। अभी तक दो सभासद, पांच पूर्व सभासद समेत 19 दावेदारों ने 34 नामांकन पत्र खरीदा है। इसमे प्रमुख दलों के प्रत्याशी नहीं हैं। शनिवार को पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने नामांकन स्थल का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें