फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपाइयों जन जागरण अभियान शुरू

विज्ञापन
अफीम कोठी सभागार में आयोजित भाजपा के जनजागरण अभियान कार्यक्रम में बोलते जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर के अफीम कोठी में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपाइयों ने जन जागरण अभियान की शुरुआत की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री काशी प्रसाद तिवारी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने के लिए है, छीनने के लिए नहीं।
विज्ञापन

विपक्ष इसे लेकर भ्रम फैला रहा है। उनकी यह साजिश कामयाब नहीं होने वाली। पार्टी पदाधिकारी व मंडल कार्यकर्ता अपनी-अपनी टीमें तैयार कर गांव-गांव भ्रमण कर लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे। ताकि वह इसे विस्तार से समझ सकें। यह बिल पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान के पीड़ित अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है।
यह बिल मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं है। मोदी सरकार सभी भारतीय नागरिकों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन तलाक, धारा 370, 35 ए, राम जन्मभूमि, नागरिकता संशोधन कानून जैसे कई कार्य देशहित में किए हैं। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री काशी प्रसाद तिवारी व जिलाध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्र ने सभी 31 मंडलों के अध्यक्षों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक मिश्र, राजेश मिश्र, अजय कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे।

अफीम कोठी सभागार में आयोजित भाजपा के जनजागरण अभियान कार्यक्रम में जुटे कार्यककर्ता।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें