फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में चुनावी जीत से भाजपाई गदगद

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाते कार्यक
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर जिले के कार्यकर्ता गदगद हैं। वह जश्न में डूबे हैं। कार्यकर्ताओं ने एक-दूजे को रंग गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

शहर के टेऊंगा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार दोपहर जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े की धून पर झूमते रहे। सिटी कस्बा रोड पर जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस विजय को जनसेवा के संकल्प के रूप में लेता है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों में पार्टी ने जीत हासिल की। यह जीत देश की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ रही है।
पूर्व विधायक धीरज ओझा ने कहा कि यह विजय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व संगठन की जमीनी पकड़ का प्रतिफल है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, अवधेश गुप्ता, ओम प्रकाश त्रिपाठी, राय साहब, राजेश सिंह, राजन मिश्र, अनुराग मिश्र, रुचि केसरवानी, सूर्य प्रकाश पटेल, अशोक मिश्र, यशोदा उपाध्याय व बृजेश यादव मौजूद रहे।

पश्चिम बंगाल, असम एवं पांडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाते कार्यक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें