फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने की पीडीए आरक्षित सीटों की लूट : डॉ. आरके वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मीराभवन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, पट्टी विधायक रामसिंह पटेल और पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। सपा नेताओं ने भाजपा की प्रदेश सरकार के कार्यकाल में हुई भर्तियों में पीडीए आरक्षण की लूट का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

विधायक डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि आरक्षण न सरकार की कार्य योजना है और न ही नीति है बल्कि संवैधानिक अधिकार है। 2019 में हुई 69 हजार शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी था लेकिन महज 3.86 फीसदी ही आरक्षण ओबीसी अभ्यर्थियों को दिया गया।
इसी तरह एससी-एसटी युवाओं को भी आरक्षण का लाभ नहीं दिया गया। इसी तरह अन्य भर्तियों में आरक्षण की सीटों की लूट की गई। बताया कि 22 परीक्षाओं में 11 हजार से अधिक पीडीए आरक्षित सीटों की लूट की गई। कहा कि गोशालाओं में गाय तड़प रही हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

पट्टी विधायक रामसिंह पटेल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सरकार की मंशा साफ नहीं है। सरकार चुनाव से पहले आश्वासन देती है लेकिन युवाओं की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना ने कहा कि सरकार ने पिछड़ा वर्ग की सिफारिश और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को भी कचरे के डिब्बे में डाल दिया। बीजेपी पिछड़े वर्ग की सीटों पर डाका डाल रही है। अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान अब्दुल कादिर जिलानी, वाशिक खान, रमेश यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें