फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नवसृजित सात नगर पंचायतों में भाजपा को मिला झटका

Sun, 14 May 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवसृजित सात नगर पंचायतों में भाजपा को मिला झटका
विज्ञापन

रामगंज, हीरागंज में ही भाजपा को मिली जीत
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले में तीन साल के भीतर दस नगर पंचायतो का गठन किया गया था। निकाय चुनाव में इन नगर पंचायतो पर कब्जा करने के लिए सत्ता दल ने कोई कसर नहीं छोड़ी। लगातार सांसद, विधायक समेत निकाय चुनाव के प्रभारी व संगठन के पदाधिकारी जनसंपर्क करते रहे। इसके बाद भी भाजपा को जोर का झटका लगा।
विज्ञापन

भाजपा को राजा भैया के गढ़ हीरागंज और रामगंज में ही कामयाबी मिल सकी। हीरागंज से पार्टी की प्रत्याशी सुरेखा देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी अन्नू को 1201 मतों से पराजित किया। रामगंज नगर पंचायत से राकेश कुमार सिंह ने सपा के घनश्याम यादव को 798 मतों से हराया। मानधाता में भाजपा व अपना दल एस की संयुक्त प्रत्याशी इंद्रकली ने निर्दलीय प्रत्यशी मदन सिंह को 105 मतों से हराया। बाकी जगहों पर निर्दल प्रत्याशियों ने बाजी मारी। डेरवा में जनसत्ता दल के प्रत्याशी कुंवर बहादुर ने जीत हासिल की। पृथ्वीगंज में निर्दल नीलम सरोज ने भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह को पराजित किया। सुवंसा नगर पंचायत में बसपा प्रत्याशी वेद प्रकाश बिंद को जीत मिली। ढकवा में सपा के अशोक त्यागी को जीत हासिल हुई। कोहड़ौर में निर्दल शीतला प्रसाद ने बाजी मारी। वहीं कटरागुलाब सिंह में भी निर्दल प्रत्याशी अशोक कुमार अध्यक्ष बने। गड़वारा में भी निर्दल प्रत्याशी सीमा सिंह ने विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें