फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी : हार्दिक पटेल 

Mon, 06 May 2019 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
हार्दिक
विज्ञापन

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। वह गरीबों को सदैव हाशिए पर रखती है। भाजपा के कार्यकाल में समस्या उठाने वाले व्यक्ति को जेल में डाल दिया जाता है। ऐसा ही मेरे साथ हुआ। आरक्षण की मांग करने पर मुझे जेल में ठूंस दिया गया।

विज्ञापन



रविवार को मानधाता के जगदीशपुर और कोहंड़ौर के कांधरपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि भाजपा का ग्राफ लगातार गिर रहा है। सभी तबके के लोग परेशान हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि अपनी पार्टी का चुनाव निशान भूलना ही भाजपा की बौखलाहट है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

इसके पूर्व मानधाता, कटरागुलाब सिंह, छितपालगढ़, देल्हूपुर, रानीगंज में कांग्रसी नेता इमरान प्रतापगढ़ी और रत्ना सिंह ने रोड शो करके समर्थन मांगा। शाम को प्लाजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में प्रमोद तिवारी ने लोगों को सावधान किया कि वह अपना वोट खराब न करें। इस मौके पर आराधना मिश्रा, कपिल द्यिवेदी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें