फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए भवन में जन्मी कन्या, गूंजी किलकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नए भवन में जन्मी कन्या, गूंजी किलकारी
विज्ञापन

ऑक्सीजन के फेर में दूसरे दिन भी नहीं शुरू हो सका एसएनसीयू
प्रतापगढ़। जिला महिला अस्पताल के नए भवन में नवरात्र के सातवें दिन किलकारी गूंजीं। अस्पताल में मौजूद तीमारदार बधाई गीत गाने लगी। अस्पताल से लेकर कन्या के घर तक खुशियां छाई रहीं।
जिला महिला अस्पताल का संचालन शुक्रवार से नए भवन में प्रारंभ हुआ। मगर अव्यवस्था के चलते यहां पर नार्मल और ऑपरेशन से प्रसव नहीं कराया गया। नवरात्र का सातवां दिन होने के कारण ओटी और लेबर रूम शनिवार को प्रारंभ हो गया। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी के साथ ही नार्मल प्रसव कराया जा रहा है। दोपहर दो बजे के बाद महिला अस्पताल की ओटी भी शुरू हो गई। ऑक्सीजन पाइप लाइन अब तक न बिछने से एसएनसीयू में आने वाले नवजात बच्चों को भर्ती नहीं किया जा रहा था। चिकित्सक इलाज कर घर य फिर प्रयागराज रेफर कर दे रहे थे। अस्पताल कर्मचारियों की मानें तो लेबर रूम में सबसे पहले अंतू इलाके के आशापुर की गड़वारा की रहने वाली प्रसव पीड़िता नीलम को भर्ती किया गया। नीलम ने कुछ ही देर बाद एक कन्या को जन्म दिया। इससे अस्पताल में खुशियां छा गईं, हर कोई बच्ची को मां कालरात्रि का रूप बताने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बेड का होगा आयुष्मान का वीआईपी वार्ड
सौ बेड के अस्पताल में छह बेड का वीआईपी आयुष्मान वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। मरीजों के लिए वार्ड में एक नर्स 24 घंटे ड्यूटी करेगी। इससे आयुष्मान के मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें