फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइकर्स गैंग ने हाईवे पर युवक को दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बाइकर्स गैंग ने रविवार दोपहर सीओ कार्यालय के सामने युवक को दौड़ाकर पीटा। लोगों की भीड़ जुटती देख उसे बाइक से उठा ले गए। उसे कुछ दूर बाग में अधमरा कर फेंक दिया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी अली रजा अपने साथी प्रीतम तिवारीपुर के रहने वाले सोहन सरोज के साथ बाइक से रानीगंज बाजार आए थे। सीओ कार्यालय के करीब पहुंचते ही 10 बाइकों से पहुंचे 20 युवकों ने दोनों को रोक लिया। लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर ही सोहन सरोज का बाइक से घसीटकर पीटने लगे। कुछ ही देर में उसे जबरन दूसरी बाइक पर बैठाकर उठा ले गए। युवक को अगवा करने की खबर मिलते ही रानीगंज पुलिस सक्रिय हुई। खोजबीन के दौरान एक बाग में सोहन सरोज अधमरा मिला। सीओ कार्यालय के सामने दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में खौफ का माहौल बना रहा। अली रजा की तहरीर पर पुलिस ने शाहपुर के रहने वाले दिलशाद समेत छह नामजद व 10-15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें