फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने आयुर्वे चिकित्सक पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
Bike riding miscreants attacked Ayurveda doctor with a knife
विज्ञापन
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज-पट्टी मार्ग पर स्थित पूरेधना जंगल के पास पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने क्लीनिक बंदकर बाइक से घर लौट रहे आयुर्वेद चिकित्सक पर हॉकी से हमला कर दिया। वह जमीन पर गिर गया। बदमाश उनके पास रही नकदी लूटने लगे। विरोध करने पर चाकू से कई वार कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कंघई थाना के सरखेलपुर निवासी आयुर्वेद डॉक्टर आजाद अली (50) रानीगंज थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में आयुर्वेद क्लीनिक चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे वह क्लीनिक बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे। पूरेधना जंगल के पास पल्सर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटने का प्रयास किया।
विरोध करने पर हॉकी और चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही उन्हें पट्टी सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें