फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हाईवे पर बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, पति व मासूम घायल

Wed, 05 Apr 2023 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज बाजार के करीब बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि पति व बेटा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे की खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बाजार दासा चौरा निवासी रमेश सरोज मंगलवार को पत्नी संजू (25) व छह माह के बेटे रितीक को बाइक पर बैठाकर नगर कोतवाली के भुपियामऊ रिश्तेदारी जा रहा था। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर पृथ्वीगंज बाजार के पास पीछे से आ रही अनियंत्रित बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। इससे बाइक समेत दंपती व मासूम सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने संजू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें