फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा-जेठवारा मार्ग स्थित अंजनी पुल के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद सीएचसी पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के पिंगरी निवासी राहुल सरोज (25) रविवार की देर शाम बाइक से महेशगंज के मोहम्मदपुर सोहाग स्थित ससुराल जा रहा था। कुंडा-जेठवारा मार्ग के समीप स्थित पुल के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सीएचसी कुंडा भिजवाया गया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों के साथ ग्राम प्रधान बबलू यादव और पूर्व प्रधान रिंशू सिंह पहुंचे। युवक को शव देख परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें