प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर जोगापुर में बृहस्पतिवार की रात साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाने से उसके सिर में चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की पहचान गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र के शीरपुर धारहा पारा निवासी सुरेश सिंह के रूप में हुई है। वह बलीपुर में बुलेट की दुकान पर मिस्त्री का काम करता था। वह नया माल गोदाम रोड पर किराये के मकान में रहता था। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन पहुंचे और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर चले गए।