फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़ी कार से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर खड़ी कार से अनियंत्रित बाइक भिड़ गई। हादसे में घायल हुए युवक की इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते समय मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सिटी निवासी शैलेश मौर्य (32) पुत्र रामदुलार रविवार को किसी काम से लालगंज आया था। रात साढ़े नौ बजे के करीब वह बाइक से घर लौट रहा था। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लीलापुर पुलिस चौकी के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से जा भिड़ी। हादसे में शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर स्थानीय चौकी प्रभारी बीडी राय पहुंचे और उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। वहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर प्रयागराज जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सांसें थम गईं। लीलापुर चौकी प्रभारी बीडी राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें