फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने बाइक टकराईं, ग्रामीण की मौत, तीन घायल 

Wed, 17 Jun 2020 12:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
आमने-सामने बाइकों की टक्कर में एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव देखते ही बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा गांव निवासी मदनलाल उर्फ बूंदी (45) पुत्र जवाहरलाल अपने छोटे भाई राजू के बेटे सागर (2) को दवा दिलाने करेंटी मोड़ आया था। दवा लेने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था।

इसी दौरान सामने से बाइक सवार करेंटी निवासी सुशील निर्मल पुत्र अशोक आ गया। दोनों बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें मदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। उधर, बाइक पर सवार सुशील, राजू व सागर को भी आंशिक चोटें आईं। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुशील निर्मल व उसकी बाइक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। इसके बाद शव को लेकर मानिकपुर थाने चली गई। पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे से मृतक के परिजनों में चीखपुकार मच गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें