फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक एजेंसी मालिक को पीटकर किया अधमरा

Sun, 25 Oct 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देल्हूपुर। बाइक एजेंसी मालिक को पीटकर कुछ लोगों ने अधमरा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के पवारपुर निवासी अब्दुल्ला (35) पुत्र मोहम्मद मुश्ताक ने स्थानीय बाजार में बाइक एजेंसी खोल रखी है। तीन माह पहले शेखनुपर के रहने वाले अरबाज खान पुत्र गुलफाम ने बाइक खरीदी थी। पांच हजार का चेक देने के साथ ही शेष रुपयों का नकद भुगतान कर दिया था।

 बताते हैं कि शुक्रवार को अरबाज बाइक के पंजीकरण का कागज लेने पहुंचा। अब्दुल्ला ने बताया कि उसके खाते में रुपये न होने के कारण चेक बाउंस हो गया है। लिहाजा पांच हजार रुपये देकर अपनी बाइक का पेपर वह ले जा सकता है। इसे लेकर अरबाज और अब्दुल्ला से विवाद होने लगा। कहासुनी के दौरान अरबाज व उसके रिश्तेदारों ने अब्दुल्ला पर हमला बोल दिया। उसे इस कदर पीटा कि वह मरणासन्न हो गया। बाजार के लोगों के बीच- बचाव पर विवाद शांत हुआ। गंभीर रूप से घायल बाइक एजेंसी मालिक को अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने अरबाज, अकबर व आलेहसन निवासी मेढ़ौली थाना रानीगंज व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना को लेकर बाजार में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें